लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर के सही और पूर्ण विकास के लिए सभी पोषक तत्वों का शरीर में होना बेहद जरूरी है। यह सभी पोषक तत्व अलग-अलग तरीकों से हमें सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं। आयरन (Iron) इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है, जो हमारे शरीर में कई जरूरी कार्य करता है। आयरन (Iron Deficiency) एक मिनरल है, जो शरीर की वृद्धि और विकास के लिए बेहद जरूरी है।

आपका शरीर हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा आपके शरीर में कुछ हार्मोन बनाने के लिए भी आयरन की आवश्यकता होती है। ऐसे में शरीर में इसकी होने पर एनीमिया समेत कई समस्याएं हो सकती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप इसकी कमी दूर कर सकते हैं।

प्लांट बेस्ड सोर्स

दाल और चने जैसे बीन्स वेजिटेरियन्स के लिए आयरन का एक बढ़िया सोर्स है। इन्हें टमाटर जैसे विटामिन सी रिच फूड्स के साथ मिलाने से आयरन का अवशोषण बढ़ता है। प्लांट बेस्ड डाइट के लिए टोफू आयरन और प्रोटीन का भी एक अच्छा स्रोत है।

आयरन से भरपूर स्नैक्स

किशमिश और आलूबुखारा जैसे सूखे फल भी आयरन का अच्छा सोर्स साबित होते हैं। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी हो रही है, तो इसे बढ़ाने के लिए आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अंडे

अंडे, विशेष रूप से जर्दी, आयरन से भरपूर होती हैं और इन्हें आसानी से भोजन में शामिल किया जा सकता है। इनमें प्रोटीन और विटामिन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं।

रेड मीट

शरीर में आयरन की पूर्ति करने के लिए आप रेड मीट को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सीमित मात्रा में रेड मीट खाने से आयरन के स्वस्थ स्तर को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

आयरन-फोर्टिफाइड ब्रेड और अनाज

आयरन-फोर्टिफाइड ब्रेड और अनाज आयरन की रोज की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। विटामिन सी से भरपूर फलों के साथ इन्हें मिलाने से ये प्रोडक्ट आयरन का सेवन बढ़ाने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करते हैं।

हरी मटर

आयरन की कमी दूर करने के लिए आप हरी मटर को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप इसे सूप या सब्जी में रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके शरीर में भी आयरन की कमी होने लगी है, जो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।